spot_img

MUMBAI: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 82.33 पर पहुंचा

MUMBAI

मुंबई:(MUMBAI) अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 82.33 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.32 पर मजबूत खुला, फिर कुछ बढ़त के साथ 82.30 के स्तर पर आ गया। कुछ देर बाद रुपया फिसलकर 82.33 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.37 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 फीसदी गिरकर 103.49 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.21 प्रतिशत बढ़कर 78.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles