spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 82.08 पर आया

मुंबई:(Mumbai) घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में तेजी और कच्चे तेल के दामों में नरमी आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 82.08 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की बड़े पैमाने पर निकासी और आयातकों के बीच डॉलर की मांग बढ़ने का असर रुपये पर पड़ सकता है और उसकी बढ़त सीमित हो सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.15 पर खुला, फिर कुछ और चढ़कर 82.08 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। शुरुआती सौदों में घरेलू मुद्रा ने 82.22 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 82 प्रति डॉलर से नीचे बंद हुआ।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढ़कर 101.84 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 82.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles