spot_img

Mumbai : आईएसएल 2023-24 का फाइनल मुकाबला 04 मई को, 19 अप्रैल से शुरु होंगे प्लेऑफ मुकाबले

मुंबई : (Mumbai) इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) (आईएसएल) 2023-24 सीज़न का फाइनल मुकाबला 04 मई को खेला जाएगा, जबकि प्लेऑफ मुकाबले 19 अप्रैल से शुरु होंगे। इसके बाद 23 से 29 अप्रैल तक होम और अवे प्रारूप में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल के स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोजकों ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी।

गुरुवार को आईएसएल के एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमें अन्य दो सेमीफाइनलिस्टों का निर्धारण करने के लिए नॉकआउट प्रारूप में सिंगल-लेग प्लेऑफ़ खेलेंगी।

इंडियन सुपर लीग का 2023-24 सीज़न सबसे रोमांचक और प्रतिस्पर्धी सीज़न में से एक रहा है, जिसमें मुंबई सिटी एफसी और मोहन बागान लीग जीतने की होड़ में हैं। छह प्लेऑफ़ टीमों की पुष्टि पहले ही हो चुकी है और ईस्ट बंगाल एफसी की पंजाब एफसी से हार के बाद छठा स्थान चेन्नईयिन एफसी ने ले लिया है। मुंबई सिटी एफसी और मोहन बागान एसजी के अलावा; ओडिशा एफसी, एफसी गोवा और केरला ब्लास्टर्स एफसी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके थे।

प्लेऑफ़ शेड्यूल इस प्रकार है:

नॉकआउट – 19 और 20 अप्रैल

सेमीफाइनल (पहला चरण) – 23 और 24 अप्रैल
सेमीफाइनल (दूसरा चरण) – 28 और 29 अप्रैल
फाइनल- 04 मई।

New Delhi : संपत्ति विवाद में संजय कपूर की मां को सुप्रीम कोर्ट की सलाह- मध्यस्थता से सुलझाएं मामला

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और प्रिया कपूर (late industrialist Sanjay Kapur—and Priya...

Explore our articles