spot_img
HomelatestMumbai : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालत चिंताजनक

Mumbai : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालत चिंताजनक

मुंबई : लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनका इलाज मुंबई के पीजी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में हो रहा है। अस्पताल की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मनोहर जोशी सेमी कोमा में हैं और उन्हें वेंटिलेटर नहीं लगाया गया है। वे खुद सांस ले रहे हैं। उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अस्पताल की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मनोहर जोशी को ब्रेन हेमरेज की वजह से हिंदुजा अस्पताल में लाया गया था। तब से उनका इलाज डॉ चारुलता साखला के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अस्पताल में जाकर मनोहर जोशी से मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि मनोहर जोशी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक हैं। उन्हें जोशी सर के नाम से भी जाना जाता है। मनोहर जोशी 86 साल के हैं। उन्होंने शिवसेना से विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रहे थे। 1995 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के सत्ता में आने के बाद मनोहर जोशी मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद मनोहर जोशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर