Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर साढ़े दस किलो सोना जब्त, आठ विदेशी यात्रियों समेत 13 लोग गिरफ्तार

0
36

मुंबई : (Mumbai) राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) (DRI) की टीम ने महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशन गोल्डन स्वीप’ नामक विशेष कार्रवाई के तहत 10 किलो 448 ग्राम किलोग्राम सोने के साथ आठ विदेशी सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में 12 करोड़ 58 लाख रुपये आंकी गई गई है। गिरफ्तार आरोपितों में छह श्रीलंकाई, दो बांग्लादेशी, दो हवाई अड्डे के कर्मचारी, दो हैंडलर और मुख्य आरोपित शामिल हैं।

इस मामले की छानबीन कर रहे डीआरआई अधिकारी ने रविवार को बताया कि उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह द्वारा एयरपोर्ट के कर्मचारियों की मिलीभगत में सोने की तस्करी करने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के बाद डीआरआई ने दो दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशन गोल्डन स्वीप’ अभियान के तहत एक अभियान शुरू किया था। इस दौरान अधिकारियों ने विदेश से आए छह श्रीलंकाई और दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वे विदेश से बड़ी मात्रा में सोना लेकर आए थे।

पूछताछ में पता चला कि उन्होंने सोना हवाई अड्डे के दो कर्मचारियों को दिया था, जिन्होंने इसे दो संचालकों और मुख्य आरोपित रिसीवर को दे दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उन सभी को हवाई अड्डे परिसर से गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में डीआरआई की टीम (DRI team) ने सोने की तस्करी में शामिल दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 10 किलो 448 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 12 करोड़ 58 लाख रुपये है। इसके बाद अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरोह दुबई, सिंगापुर, बैंकॉक और ढाका से सोना मुंबई लाता था। इसके बाद एयरपोर्ट के कर्मचारियों की मदद से सोने को एयरपोर्ट से बाहर भेजा जाता था।

इस मामले में गिरफ्तार यात्रियों और कर्मचारियों की पहचान संतोष विनोद कनौजिया, राहुल सुभाष जाधव, मोहम्मद रिमशान मोहम्मद रफीक, अनिल गुरुशांत अरमान, मोहम्मद कमाल हुसैन, मोहम्मद साजिद मोहम्मद शालीहीन, महफूज आलम, मोहम्मद राशिद मोहम्मद निजार, मोहम्मद इफ्तिखार मोहम्मद जौफर, सैनुल इनाफ सैनुल इब्राहिम, मोहिदीन रिजलान और सराफुल अनम और एक अन्य के रुप में की गई है । मामले की गहन छानबीन जारी और अन्य आरोपितों के गिरफ्तार होने की संभावना है।