
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (Maharashtra Food and Civil Supplies Minister Chhagan Bhujbal) ने बुधवार को कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी (black-marketing LPG cylinders) करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भुजबल ने कहा कि होटलों के लिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन (central government’s guidelines for hotels) में कोई परिवर्तन राज्य सरकार नहीं कर सकती, इसलिए सभी लोगों को इस समय सरकार को सहयोग करना चाहिए।
छगन भुजबल ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि होटल व्यवसाइयों ने उनसे मुलाकात कर कमर्शियल गैस सप्लाई बंद होने पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार और गैस कंपनियों को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने रसोई गैस के प्रोडक्शन का आदेश दिया है। भुजबल ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को प्राथमिकता देने को कहा है इसलिए, हम होटल बिजनेस के बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमने होटल वालों से केरोसिन इस्तेमाल करने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने कहा है कि हमारी सभी मशीनें बदलनी पड़ेंगी। हमने सभी अधिकारियों को गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने का निर्देश दिया है। हमने उनसे यह भी कहा है कि हर बेचने वाले व्यक्ति की अच्छी तरह जांच करें।
मंगलवार को होटल संचालकों ने मंत्री छगन भुजबल (Minister Chhagan Bhujbal) से मुलाकात की थी। होटल मालिकों ने मंत्री भुजबल से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी होने की भी बात की थी।


