spot_img

Mumbai: बुलढाणा में पुलिसकर्मियों पर पथराव, 2 घायल, 20 गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील के ग्राम फतेहपुर में पुलिस के गश्ती दल पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिवारखेड़ थाने की पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम फतेहपुर के एक घर में शुक्रवार रात को चोरी हो गई थी। इसी घटना के बाद करीब 04 बजे भोर में जब पुलिस की टीम गश्त कर रही थी, उसी समय स्थानीय महिला-पुरुषों ने भी गाली-गलौज करते हुए लाठी-पत्थर फेंक कर उन पर हमला कर दिया। इस घटना में हिवारखेड पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। पुलिसकर्मी युवराज राठौड़ की शिकायत पर मामले में आरोपित राजू भोंसले, विजू भोंसले, लहू धांडारे, सविता भोसले, मांडा भोंसले, गीता पवार सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles