spot_img

Mumbai : मुंबई के गिरजाघर से प्रतिमा हुई चोरी, दोषी की तलाश जारी

Mumbai: Statue stolen from Mumbai's church, search for culprit continues

मुंबई: (Mumbai) मुंबई में एक गिरजाघर से कथित रूप से एक अज्ञात व्यक्ति ने सेंट एंथनी की प्रतिमा चोरी कर ली है। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को भायखला इलाके में ग्लोरिया गिरजाघर परिसर में स्थित प्रतिमा की चोरी करने के दोषी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

भायखला थाने के अधिकारी ने कहा कि गिरजाघर परिसर के बाहर ग्रिल दरवाजे का ताला तोड़कर ‘‘चीनी मिट्टी’’ की बनी प्रतिमा की चोरी की गई है।गिरजाघर के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि दोषी नशे का आदी है और जल्द पैसा कमाने के इरादे से उसने इस अपराध को अंजाम दिया।अधिकारी ने कहा, ‘‘हम दोषी की तलाश कर रहे हैं और उम्मीद है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।’’

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles