spot_img

MUMBAI : हार्बर लाइन पर विशेष रात्रि यातायात और पावर ब्लॉक

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे छह गर्डर को डी-लॉन्च करने के लिए अंधेरी में 3 दिन/रात के लिए विशेष रात्रि यातायात और पावर ब्लॉक संचालित करेगा। ब्लॉक का संचालन 29/30 जनवरी (रवि/सोमवार रात्रि), 30/31 जनवरी (सोम/मंगल रात्रि) एवं 31जनवरी /01फरवरी (मंगलवार/बुधवार रात्रि) को 22.00 बजे से 05.00 बजे तक किया जायेगा। 22.03 बजे से 00.15 बजे तक बांद्रा से गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी। 21.43 बजे से 00.07 बजे तक गोरेगांव से छूटने वाली अप हार्बर उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अवसंरचना ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन के साथ सहन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles