spot_img

Mumbai : मुंबई ट्रैफिक पुलिस का जांबाज कारनामा

Mumbai: Mumbai Traffic Police's Daring Feat

मुंबई : (Mumbai) अन्टॉप हिल इलाके (Antop Hill area) में ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। अपनी जान की परवाह किए बिना हेड कॉन्स्टेबल प्रभाकर पवार और कॉन्स्टेबल शरद आवाड (Head Constable Prabhakar Pawar and Constable Sharad Awad) ने हथियारबंद बदमाशों को दबोच लिया, जिनके पास से एक पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। हेड कॉन्स्टेबल प्रभाकर पवार और कॉन्स्टेबल शरद आवाड अन्टॉप हिल मोनो स्टेशन (Antop Hill Monorail station) के पास बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नज़र एक ऐसी कार पर पड़ी जिसकी खिड़कियों पर काली फिल्म लगी थी। पुलिस को देखते ही कार चालक ने रफ़्तार बढ़ा दी, जिससे शक गहरा गया। दोनों जवानों ने अपनी बाइक से करीब 500 मीटर तक पीछा कर कार को घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने कार रोकी, उसमें सवार दो लोग नीचे उतरे और सड़क किनारे एक पोटली फेंककर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ा और फेंकी गई वस्तु की जांच की। उसमें से एक पिस्तौल (Pistol) और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जो किसी बड़ी वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुणे से जुड़े हैं आरोपियों के तार
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पुणे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस अब इस बात की सघन जांच कर रही है कि ये आरोपी इतनी दूर से हथियार लेकर मुंबई क्यों आए थे? क्या उनकी योजना किसी की सुपारी किलिंग (Contract Killing) की थी या वे किसी बड़ी लूट को अंजाम देने वाले थे?

एक आरोपी फरार, कार जब्त
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, उनका एक साथी चकमा देकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में वडाला टीटी पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। सीनियर इंस्पेक्टर मनीष आवाले (Senior Inspector Manish Awale) के नेतृत्व में मामले की गहन पड़ताल जारी है।

Kolkata : शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

बीएसएफ को मिलेगी जमीनकोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को...

Explore our articles