spot_img
Home cinema gali Mumbai : सोनू निगम ने लाइव शो में फैन पर जताई नाराजगी

Mumbai : सोनू निगम ने लाइव शो में फैन पर जताई नाराजगी

0
78

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायक सोनू निगम (Renowned singer Sonu Nigam) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका हाल ही में कोल्हापुर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट बना, जहां प्रस्तुति के दौरान एक फैन अचानक मंच पर चढ़ आया। उस समय सोनू निगम पूरे जोश के साथ गाना गा रहे थे, लेकिन फैन के अचानक मंच पर पहुंचने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन मंच पर पहुंचकर सोनू निगम के पैर छूने की कोशिश करता है। हालांकि गायक ने स्थिति को बेहद शांत और संयमित तरीके से संभाला। जब सुरक्षाकर्मी उस युवक को मंच से हटाने लगे, तब सोनू ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए उसे वापस बुलाया और यहां तक कि उसे गाने का मौका भी दिया। उनकी इस प्रतिक्रिया की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

बाद में सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को ऐसी हरकतें न करने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “क्यों पिटने वाले काम करते हो श्रोता? इस बार तो बचा लिया, अगली बार नहीं बचा पाऊंगा।” वीडियो पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ आप ही इसे इतने अच्छे तरीके से संभाल सकते थे,” जबकि दूसरे ने गायक के धैर्य और व्यवहार की जमकर तारीफ की।