spot_img

Mumbai : शरद पवार ने की मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात

मराठा मंदिर संस्थान के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को वर्षा बंगले पर जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इन दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 35 मिनट तक अकेले में चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि शरद पवार मराठा मंदिर संस्थान के अध्यक्ष हैं। इस संस्थान के 75 साल पूरा होने पर 24 मई को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने शरद पवार आज आए थे। इस मुलाकात में किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।

शरद पवार ने आज सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए समय मांगा था। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद एक कार्यक्रम से निपटकर समय पर वर्षा बंगले पर पहुंचे थे। इसके बाद शरद पवार और सीएम शिंदे के बीच चर्चा हुई। इस चर्चा का ब्योरा मीडिया को नहीं मिल सका है। सीएम शिंदे ने इस मुलाकात को सिर्फ सदिच्छा मुलाकात बताया है। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शरद पवार आज उनसे मिलने वर्षा बंगले पर गए थे। इसलिए इस बैठक को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles