spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे चढ़कर 82.36 पर

Mumbai

मुंबई: (Mumbai) घरेलू शेयर बाजार (domestic equity market) में सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे चढ़कर 82.36 पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.48 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.36 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.58 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 104.84 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.75 प्रतिशत बढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,559.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

New Delhi : शशि शेखर वेम्पति बने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Chairperson of the Central Board of Film Certification)...

Explore our articles