spot_img

New Delhi : गगन नारंग और अन्नू राज सिंह के ‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ में देशभर के निशानेबाजों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

New Delhi: Shooters Across the Country to Receive Free Training Through Gagan Narang and Annu Raj Singh’s ‘Project Amarjeet’

नई दिल्ली : (New Delhi) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार के ओलंपियन गगन नारंग (Olympian Gagan Narang) ने अपनी पत्नी और ओलंपियन अन्नू राज सिंह के साथ मिलकर ‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ की शुरुआत की है। यह पहल देश के हर निशानेबाज, कोच और अकादमी के लिए मुफ्त कोचिंग, मेंटरिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी। इस पहल की शुरुआत 6 मई को गगन नारंग के जन्मदिन के अवसर पर की गई, जिसे उन्होंने अपने जीवन का सबसे खास दिन बताया।

‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ (Project Amarjeet) का नाम गगन नारंग की माता अमरजीत के नाम पर रखा गया है, जिसका अर्थ है “जिसकी जीत कभी समाप्त न हो।” गगन नारंग ने कहा कि यह पहल केवल उनकी मां को समर्पित नहीं है, बल्कि उन सभी माताओं के लिए है जो अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह पहल उन सभी माताओं को समर्पित है, जो अपने बच्चों के लिए हर संभव प्रयास करती हैं। प्रोजेक्ट अमरजीत के माध्यम से हम खेल के जरिए समाज को कुछ वापस देना चाहते हैं।”

इस पहल के तहत तीन प्रमुख कार्यक्रम चलाए जाएंगे—उड़ान, प्रतिभा और दिशा। ‘उड़ान’ कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 5 दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें गगन नारंग और अन्नू राज सिंह (Gagan Narang and Annu Raj Singh) खुद प्रतिभागियों के पास जाकर प्रशिक्षण देंगे। ‘प्रतिभा’ कार्यक्रम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए दीर्घकालिक व्यक्तिगत मेंटरिंग पर आधारित होगा। ‘दिशा’ कार्यक्रम कोच, अकादमियों और अभिभावकों को मार्गदर्शन प्रदान करेगा। ये सभी कार्यक्रम ग्रासरूट, इंटरमीडिएट और एलीट स्तर पर उपलब्ध होंगे और देश के किसी भी हिस्से से जुड़े लोग इसमें भाग ले सकेंगे। आवेदन की समीक्षा स्वयं गगन नारंग और अन्नू राज सिंह करेंगे।

अन्नू राज सिंह ने कहा, “मैंने अपने करियर की कई कठिनाइयों का सामना खुद किया है। मैं चाहती हूं कि आने वाले खिलाड़ियों को वह संघर्ष न करना पड़े। इसी सोच के साथ इस पहल की शुरुआत की गई है।”

इस परियोजना के संचालन के लिए ‘साथी’, ‘सहयोग’ और ‘समर्पण’ मॉडल अपनाया गया है, जिसके तहत विशेषज्ञ, संस्थान और आम लोग योगदान दे सकेंगे। सभी आर्थिक सहयोग ‘गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन’ के माध्यम से लिया जाएगा, जो एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन है और दानदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत छूट भी प्रदान की जाएगी।

जहां आवेदकों के पास अपनी शूटिंग रेंज होगी, वहां यह कार्यक्रम सीधे पहुंचेगा, और जहां सुविधा नहीं होगी, वहां ‘रेंज पार्टनर’ (Range Partners) नेटवर्क के माध्यम से व्यवस्था की जाएगी। ‘गन फॉर ग्लोरी’ अकादमी इस पहल की प्रमुख साझेदार है।

इसके अलावा, इस परियोजना के तहत खिलाड़ियों को वित्तीय साक्षरता, पोषण, खेल विज्ञान, डोपिंग विरोधी शिक्षा, मानसिक मजबूती और फिटनेस जैसे विषयों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ का उद्देश्य देशभर के निशानेबाजों को बेहतर अवसर प्रदान करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर (international level) पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

New Delhi : रेलवे टेंडर के मनी लांड्रिंग मामले में लालू और अन्य के खिलाफ 22 मई को तय होंगे आरोप

नई दिल्ली : (New Delhi) राऊज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) बुधवार काे रेलवे टेंडर के मनी लांड्रिंग मामले में आरोपितों के खिलाफ आरोप...

Explore our articles