spot_img

Mumbai: यवतमाल जिले में सड़क हादसा, पंजाब के चार लोगों की मौत

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के यवतमाल जिले (Yavatmal district of Maharashtra) में चापरदा गांव के पास यवतमाल-नागपुर हाइवे पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार इनोवा ट्रक से टकरा गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि एक शख्स घायल हो गया। यह सभी लोग इनोवा कार से पंजाब से महाराष्ट्र आए थे। घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया गया है कि इनोवा सवार पंजाब के पांच लोग नांदेड़ गुरुद्वारा साहिब की ओर जा रहे थे। सुबह चापरदा गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो कर ट्रक से टकरा गई। यवतमाल पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles