मुंबई:(Mumbai) नवी मुंबई स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने रायगढ़ के कर्जत स्थित सब रजिस्टार विभाग में निजी रिकार्ड कीपर का काम करने वाले 35वर्षीय मोहन पुण्डलिक गायकवाड को 17अक्टूबर को शाम लगभग साढ़े तीन बजे कार्यालय के रिकार्ड रूम के बाहर शिकायत कर्ता से सात हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग की ओर से आज बताया गया कि शिकायत कर्ता ने अपनी भूमि के दस्तावेज की डिजिटल कॉपी प्राप्त करने के लिए निजी रिकार्ड कीपर मोहन गायकवाड से संपर्क किया था ।रिकार्ड कीपर मोहन ने इस काम के लिए 7हजार रुपए की मांग की थी ।शिकायत कर्ता ने इस मामले में 17अक्टूबर को ही नवी मुंबई स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग को इसकी जानकारी दी थी।
विभाग द्वारा इस मामले में छानबीन करने पर मामले में सत्यता पाई गई।इसके बाद जब कर्जत रजिस्टार विभाग के कार्यालय में निजी रिकार्ड कीपर मोहन गायकवाड शिकायत कर्ता से 17अक्टूबर की शाम तीन बजकर 31मिनिट पर शिकायत कर्ता से सात हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे, नवी मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा गिरफ्तार किए गए।


