spot_img

Mumbai: गोवंडी में बेटी और दामाद की हत्या करने वाला तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) गोवंडी पुलिस स्टेशन की टीम ने बेटी और दामाद की हत्या करने वाले बाप और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार गोवंडी में रहने वाले गोरा खान की बेटी गुलनाज खान ने इसी इलाके में रहनेवाले करण चंद्र से घर से भाग कर पिछले वर्ष नवंबर महीने में विवाह कर लिया था। गोरा खान ने अपनी बेटी और दामाद को अपने घर बुलाया और पहले अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गोरा खान ने अपने दामाद करण का गला रेत दिया। इसके बाद गोरा खान ने बेटी और दामाद का शव सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों शव बरामद करने के बाद छानबीन शुरू करके गोरा खान, सलमान खान, मोहम्मद कैफ और नौशाद खान को गिरफ्तार कर लिया है। गोरा खान ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Explore our articles