Mumbai : रक्षाबंधन 2025: बॉलीवुड के सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन भाई-बहन के रिश्तों का जश्न

0
26

मुंबई : (Mumbai) कल रक्षाबंधन का पर्व (the festival of Raksha Bandhan)पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। और इस खास दिन पर हम आपको ले चलते हैं बॉलीवुड की दुनिया में, जहाँ भाई-बहन के रिश्ते की गहरी और दिल छूने वाली कहानियाँ पर्दे पर जीती-जागती हैं। बॉलीवुड ने हमें कई ऐसी जोड़ी दिखाई हैं, जिन्होंने ना केवल अपने अभिनय से, बल्कि अपनी सच्ची केमिस्ट्री से यह रिश्ता निभाया। आइए, रक्षाबंधन के इस अवसर पर हम बात करें उन पांच भाई-बहन के रिश्तों की जो आज भी हमारी यादों में ताजे हैं।

  1. कियारा आडवाणी और मनीष पॉल – जुगजुग जीयो

शादी के उलझे रिश्तों और पारिवारिक संघर्षों के बीच कियारा और मनीष का भाई-बहन (Kiara and Manish’s brother-sister relationship was full of refreshment)का रिश्ता एक ताजगी से भरपूर था। मनीष का चुलबुला अंदाज और कियारा की समझदारी भरी भूमिका ने यह रिश्ता सच्चाई से पर्दे पर उतारा। दोनों की नोक-झोंक और बिना कहे एक-दूसरे का साथ देना, हर किसी को अपने असली भाई-बहन का एहसास दिलाता है।

  1. काजोल और कृति सैनन – दिलवाले

जब कारों की तेज़ रफ़्तार और दिल टूटने की कहानियाँ चल रही थीं, तो काजोल और कृति की बहन-बहन (Kajol and Kriti’s beautiful sister-sister chemistry) के बीच की सुंदर केमिस्ट्री ने एक शांत और गहरी भावनात्मक जुड़ाव को पर्दे पर जीवित किया। बिना किसी बड़ी बातचीत के, सिर्फ नज़रों और भावनाओं के माध्यम से उन्होंने इस रिश्ते की शक्ति को बखूबी दर्शाया।

  1. आलिया भट्ट और वेदांग रैना – जिगरा

यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते को एक नई दिशा देती है। आलिया ने अपनी भावुक और सशक्त बहन की भूमिका निभाई, जबकि वेदांग ने अल्हड़, बेपरवाह भाई का किरदार निभाया। यह कहानी एक बहन के अपने भाई के लिए किसी भी हद तक जाने की भावना को सजीव करती है, और यह दिखाती है कि भाई-बहन का प्यार कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।

  1. विद्या बालन और कार्तिक आर्यन – भूल भुलैया 3

हॉरर और थ्रिलर की दुनिया में, विद्या बालन और कार्तिक आर्यन का भाई-बहन का रिश्ता बेहद दिलचस्प रूप (Vidya Balan and Kartik Aaryan’s brother-sister relationship comes across as extremely interesting) से सामने आया। मंजुलिका के रूप में विद्या की वापसी और कार्तिक के साथ उनका गहरे रहस्यों से भरा रिश्ता इस फिल्म में एक इमोशनल ट्विस्ट जोड़ता है। यह रिश्ते के उस पहलू को दर्शाता है, जहाँ अतीत की यादें और रिश्तों की गहरी सच्चाइयाँ सामने आती हैं।

  1. प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह – दिल धड़कने दो

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने आयशा और कबीर (Priyanka Chopra and Ranveer Singh as Ayesha and Kabir)के रूप में वह भाई-बहन का रिश्ता पर्दे पर पेश किया जो केवल खून का नहीं, बल्कि दोस्ती, समझदारी और बगावत का भी प्रतीक था। यह दोनों ने फिल्म में अपनी बहन-भाई के रिश्ते को इतनी सच्चाई और गहराई से निभाया कि दर्शकों को भी ऐसा महसूस हुआ जैसे वे खुद उस रिश्ते का हिस्सा हों।