spot_img

MUMBAI : राजावाड़ी अस्पताल का होगा जीर्णोद्धार, मनपा करेगी 1 करोड़ 42 लाख खर्च

मुंबई : घाटकोपर में मनपा के राजावाड़ी अस्पताल के मुर्दाघर व शवगृह की हालत खस्ता है। नगरपालिका जल्द ही इन केंद्रों की मरम्मत का काम शुरू करेगी। नगरपालिका इस पर 1 करोड़ 42 लाख 17 हजार रुपए खर्च करने जा रही है। राजावाड़ी अस्पताल 1958 में शुरू किया गया था। अस्पताल गहन देखभाल इकाई, इमर्जेंसी केंद्र और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है। राजावाड़ी अस्पताल मुंबई के उपनगरीय इलाके के केंद्र में स्थित है। इसलिए इस अस्पताल में रोजाना भारी भीड़ रहती है। यहां पोस्टमार्टम केंद्र व शवगृह जर्जर होने के कारण मरम्मत कराई जाएगी। टाइल्स बदलना, दीवार की मरम्मत, पेंटिंग, स्लैब की मरम्मत आदि का कार्य किया जाएगा । उस पर 1 करोड़ 42 लाख 17 हजार रुपए खर्च होंगे। इसके लिए महानगरपालिका से टेंडर मांगे गए हैं। इस कार्य के लिए ठेकेदार नियुक्त कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles