spot_img

Mumbai : मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले राज ठाकरे ने मनसे में किया फेरबदल

मुंबई : (Mumbai) आगामी मुंबई महानगरपालिका (मुंबई नगर निगम) चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को पार्टी में बड़े बदलाव किए गए हैं। राज ठाकरे ने पहली बार मनसे मुंबई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे को सौंपी है। इसी तरह राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को सभी शाखा अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (MNS president Raj Thackeray) ने रविवार को मुंबई में मनसे पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद राज ठाकरे ने पत्रकारों को बताया कि मनसे को आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय समिति की जिम्मेदारी नितिन सरदेसाई को सौंपी गई है। जिन लोगों को नई जिम्मेदारी सौपी गई है, अगर उनका काम संतोषजनक नहीं रहा तो फिर से इन पदों पर किसी अन्य को जिम्मेदारी दी जाएगी।

मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे (MNS spokesperson Sandeep Deshpande) ने बताया कि नगर निगम चुनावों की पृष्ठभूमि में मुंबई में नए पदों का सृजन किया गया है। मनसे नेता बाला नांदगांवकर को केंद्रीय समूह अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई में विभाग अध्यक्षों को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय समिति का नेतृत्व नितिन सरदेसाई करेंगे। बाला नांदगांवकर और अविनाश अभ्यंकर को मुंबई मनसे की केंद्रीय समिति का अध्यक्ष चुना गया है। नगर निगम चुनावों में समूह अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए राज ठाकरे ने नांदगांवकर और अभ्यंकर जैसे अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। संदीप देशपांडे ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। राज ठाकरे ने बहुत भरोसा दिखाया है। मनसे का मिशन मुंबई महानगरपालिका आज से शुरू हो गया है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles