spot_img

Mumbai : मंगलवार से शुरू होगी मुंबई में नाला सफाई

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में बारिश के दौरान बांढ़ जैसी स्थिति निर्माण न हो इसलिए शहर के नालियों और नालों की सफाई मंगलवार 25 मार्च से शुरू की जाएगी। इस काम पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। मुंबई मनपा प्रशासन ने चयनित सभी ठेकेदारों को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं।

मुंबई महानगरपालिका ने छोटे और बड़े नालों की सफाई के लिए आमंत्रित निविदाओं की जांच पूरी कर ली है। मुंबई शहर और उपनगरों के लिए कुल 23 ठेकेदारों को कार्य आदेश जारी किए गए हैं। कचरा हटाने का काम मंगलवार, 25 मार्च 2025 को शुरू होगा। मीठी नदी की सफाई के लिए कार्य आदेश अगले सप्ताह जारी किया जाएगा और कचरा निकालने की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाएगी। मनपा प्रशासन ने नालों से कचरा निकालने के काम के लिए फोटो के साथ 30 सेकंड का वीडियो लेना अनिवार्य किया है। छोटे नालों से कीचड़ निकालने से पहले और बाद में सीसीटीवी कैमरे से फिल्मांकन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन सभी रिकॉर्डिंग या वीडियो का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। इससे नालों से कचरा निकालने के काम में और अधिक पारदर्शिता आएगी। छोटे नालों की सफाई के लिए 19 मार्च 2025 को कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं। बड़े नालों की सफाई के लिए कार्य आदेश 22 मार्च 2025 को जारी किए गए हैं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles