spot_img

Mumbai : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का 17 मार्च को महाराष्ट्र के शिवाजी पार्क में होगा समापन

न्याय यात्रा 12 मार्च को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी और 16 मार्च को मुंबई पहुंचेगी
मुंबई : (Mumbai)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Congress State President Nana Patole) ने बताया है कि सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को दोपहर 2 बजे नंदुरबार जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी मार्च में सभा के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। साथ ही न्याय यात्रा के समापन सभा में महाविकास आघाड़ी के नेताओं को उपस्थित रहने का न्योता दिया गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 मार्च को दोपहर 2 बजे नंदुरबार जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद 13 मार्च को धुले, 13 मार्च को मालेगांव, 14 मार्च को नासिक, 15 मार्च को पालघर, ठाणे होते हुए यह यात्रा 16 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। 17 मार्च को शिवाजी पार्क में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 67 दिनों में 15 राज्यों, 100 जिलों, 110 लोकसभा क्षेत्रों से होकर 6700 किलोमीटर की दूरी तय की है। पिछले साल राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी पैदल चले थे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन की तैयारी कर ली है। महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पुलिस सुरक्षा दिए जाने के लिए कांग्रेस नेता राज्य की पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला से मुलाकात करके पुलिस सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles