मुंबई : सांताक्रुज इलाके मेंस्थित मंगलवार को बिल्डिंग की छठवी मंजिल में आग लग जाने से एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुंबई में सांताक्रुज वेस्ट में टैगोर रोड पर स्थित हरीप्रीत बिल्डिंग के छठवी मंजिल में अचानक आग लग गई। इस घटना में नीतेश जोशी (65 वर्ष) की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों को तत्काल कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास सांताक्रुज पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।


