spot_img

Mumbai : चेंबूर में करेंट लगने से एक बच्चे की मौत

मुंबई : (Mumbai) चेंबूर इलाके में करेंट की वजह से एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने मेट्रो के ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार चेंबूर में सिद्धार्थ कॉलोनी( Siddharth Colony in Chembur) के करीब मेट्रो का काम चल रहा है। इस कार्य के लिए मेट्रो की ओर से पतरे लगाए गए हैं, जिन पर बिजली की लाइटें लगाई गई हैं। बिजली का तार कटे हुए होने से इन पतरों पर करेंट उतर आया था। सोमवार शाम 14 वर्षीय प्रज्वल नखाते इसी इलाके से गुजर रहा था, तभी उसका हाथ मेट्रो के पतरे से छू गया और वह बेहोश हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन लड़के की मौत हो गई। चेंबूर पुलिस स्टेशन की टीम ने बुधवार को मामले की छानबीन कर मेट्रो के ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Patna : शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से अंत में होगा राष्ट्रगान

पटना : (Patna) बिहार सरकार (Bihar government) राज्य में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय गीत...

Explore our articles