spot_img

Mumbai : भूख हड़ताल के छठे दिन मनोज जारांगे ने कहा- आधा अधूरा नहीं, पूरा मराठा आरक्षण चाहिए

मराठा समाज को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दिए जाने की मांग पर मनोज जारांगे अडिग
मुंबई: (Mumbai)
मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने सोमवार को कहा कि सरकार को तत्काल सभी मराठा समाज के लोगों को एक साथ कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर आधा अधूरा आरक्षण नहीं लेंगे, हमें पूरा आरक्षण चाहिए। इसके लिए अगर मेरी जान भी गई तो चलेगा, लेकिन वे अपनी भूख हड़ताल वापस नहीं लेंगे।

मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल के भूख हड़ताल का आज छठवां दिन है। जालना जिले में आंतवाली सराटी गांव में आज मनोज जारांगे उठ नहीं पा रहे थे, इससे पूरे गांव के लोग चिंतित हो गए। गांव वालों ने मनोज जारांगे से पानी पीने की विनती की, लेकिन जारांगे ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनका आंदोलन हर तरीके से खत्म करना चाहती है। इससे पहले उनके समाज को बांटने की कोशिश की गई, लेकिन मराठा समाज भटकने वाला नहीं है। उन्होंने सरकार पर समिति के नाम पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया है। मनोज जारांगे ने कहा कि लोगों ने मराठा समाज का शांतिप्रिय आंदोलन देखा है, एक नवंबर से मराठा समाज का अलग हटकर कर आंदोलन होगा।

आज राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर की गई आगजनी पर मनोज जारांगे ने कहा कि बिना मराठा समाज के प्रकाश सोसाइटी का चुनाव नहीं जीत सकते। इससे पहले प्रकाश सोलंके ने मराठा समाज के बारे में कुछ कहा होगा, उसकी प्रतिक्रिया आज मराठा समाज ने व्यक्त की है। मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि मराठा समाज अब किसी भी झांसे में नहीं आएगा और आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

New Delhi : सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी याचिका पर सुनवाई 4 जुलाई को

नई दिल्ली : (New Delhi) राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट (Rouse Avenue Sessions Court) में आज 1980 में वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का कथित...

Explore our articles