spot_img

Mumbai/New Delhi : आरबीआई ने बताया- 2000 रुपये मूल्य के 97 फीसदी नोट बैंकों में वापस आये

मंबई/नई दिल्ली : देश में चलन से वापस लिए गए 2,000 रुपये मूल्य के 97 फीसदी से ज्यादा नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। लोगों के पास अब सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही रह गए हैं।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि 2,000 रुपये मूल्य के 97 फीसदी से ज्यादा नोट अब वापस आ चुके हैं। आरबीआई के मुताबिक चलन में मौजूद दो हजार रुपये मूल्य के नोटों का कुल वैल्यू 19 मई को 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो घटकर 31 अक्टूबर को 10,000 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि, अब बैंकों में इन नोटों को नहीं जमा किया जा सकता है, लेकिन रिजर्व बैंक के 19 कार्यालयों में ये नोट जमा या बदले जा सकते हैं।

आरबीआई ने 2000 रुपये मूल्य के नोटों को बदलने के लिए 7 अक्टूबर तक का समय दिया था। इन नोटों को बैंकों में जमा करने के साथ अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदलने की सुविधा लोगों को दी गई थी, लेकिन अब इसे आरबीआई के कार्यालयों में जमा या बदला जा सकता है। इस बीच 2,000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने के लिए आरबीआई कार्यालयों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Mumbai : आलिया भट्ट के बचाव में आए अली गोनी

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) इन दिनों 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) में अपने ग्लैमरस लुक्स को...

Explore our articles