spot_img

Mumbai : गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने की पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष की हत्या

मुंबई : (Mumbai) गढ़चिरौली जिले में स्थित कियार गांव के समीप जंगल में बीती रात नक्सलियों ने पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव मडावी (former Panchayat Samiti president Sukhdev Madavi) (45) की हत्या कर दी और शव के पास पर्चा छोड़ कर फरार हो गए। सुखदेव मडावी का शव रविवार को सुबह गांव के पास पुलिस ने बरामद किया है। शव के पास छोड़े पर्चे में दावा किया गया है कि मृतक पुलिस का खबरी था। पुलिस ने शव के पास मिले नोट के आधार पर जांच शुरू करके क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मीडिया को बताया कि एक फरवरी की रात तीन नक्सलियों ने पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुखदेव मडावी को क्यार गांव से उठा लिया और जंगल में ले गए। उन्होंने वहीं उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव के पास छोड़े गए पर्चे में दावा किया गया है कि सुखराम मडावी पुलिस का मुखबिर था। रविवार को सुबह कियारी गांव वालों ने जंगल में सुखराम मडावी का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि इस क्षेत्र में माओवादी कंपनी नं. 8 सक्रिय है, जिसके तीन लोगों ने यह कृत्य किया होगा। पिछले कुछ वर्षों में पुलिस ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें कई हिंसक माओवादी मारे गए हैं और कुछ ने समर्पण भी किया है।

Maharashtra : गहरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत मामले में एनएचआरसी का डीएम-एसपी को नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (NHRC) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के इस्लंपुरा इलाके में एक नाले...

Explore our articles