मुंबई : ठाणे नगर निगम के पूर्व विपक्षी नेता नजीब मुल्ला को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनीलजी तटकरे द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव और महाराष्ट्र राज्य के अल्पसंख्यक प्रभाग के निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। आज नजीब मुल्ला को नियुक्ति पत्र देते समय इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गर्जे, महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता, ठाणे और पालघर समन्वयक, ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बताया जाता है कि ,महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल भाई पटेल,के निर्देश से सुनीलजी तटकरे ने नजीब मुल्ला को राज्य महासचिव और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विभाग निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। |


