मुंबई : उच्च शिक्षा मंत्री और कैबिनेट उपसमिति के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए गठित कैबिनेट उपसमिति की बैठक सोमवार को मुंबई स्थित मंत्रालय में आयोजित की गई है। इस बैठक में मराठा आरक्षण के संदर्भ में चर्चा की जाएगी।
चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि इस बैठक में मराठा आरक्षण के लिए गठित समिति के अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति संदीप शिंदे अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके बाद इस रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी और मराठा समाज को किस तरह तत्काल आरक्षण दिए जाएगा, इस पर भी चर्चा की जाएगी।
दरअसल राज्य सरकार ने मराठा समाज को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र किस तरह दिया जाए, इसके लिए पूर्व न्यायाधीश संदीप शिंदे की अध्यक्षता में समिति गठित की है। इसी समिति की रिपोर्ट पर सोमवार को चर्चा की जाएगी।


