मुंबई : (Mumbai) विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने अपना बयान दर्ज कराते हुए स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी गलत थी।
साइबर सेल के सामने पेश हुए इलाहाबादिया
इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आलोचना झेलने के बाद अपना बयान दर्ज कराया। महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस अश्लीलता के आरोपों की जांच कर रही है।
बिना फीस शो में हुए थे शामिल
साइबर सेल अधिकारियों के अनुसार, इलाहाबादिया ने स्वीकार किया कि शो में उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए, वे गलत थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि समय रैना उनके अच्छे दोस्त हैं, और वे बिना किसी फीस के शो में शामिल हुए थे।
अन्य हस्तियों के बयान भी दर्ज
इस मामले में यूट्यूबर आशीष चंचलानी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अपूर्वा मखीजा इस केस में सह आरोपी हैं।
राखी सावंत को भेजा गया समन, समय रैना का बयान बाकी
शो में अतिथि के रूप में शामिल हुई अभिनेत्री राखी सावंत को भी समन जारी किया गया है। वहीं, समय रैना का बयान दर्ज होना अभी बाकी है।
इस बीच, असम पुलिस भी इस मामले में इलाहाबादिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है।
\


