spot_img

Mumbai: मुंबई विश्वविद्यालय ने भारी बारिश की वजह से सभी परीक्षाएं स्थगित कीं,परीक्षाएं अब 13 जुलाई को आयोजित की जाएंगी

मुंबई:(Mumbai) मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) भारी बारिश के मद्देनजर, दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्रों पर सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षाएं अब 13 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी मुंबई विश्व विद्यालय ने दी। मुंबई विश्वविद्यालय ने भारी बारिश की वजह से छात्रों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आज होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

विश्व विद्यालय ने कहा है कि दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्रों पर आज होने वाली सभी परीक्षाएं 13 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाएं पहले से तय किए गए केंद्रों पर 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का स्थान वही रहेगा।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles