Mumbai : मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने की एक्टर डिनो मोरिया से पूछताछ

0
117

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के बहुचर्चित मीठी नदी घोटाला मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो (film actor Dino Morea and his brother Santino) से पूछताछ की है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने पूछताछ का ब्योरा मीडिया को नहीं दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनों को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी वजह आज दोनों मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की आफिस में पेश हुए थे। पुलिस की टीम ने इन दोनों से मीठी नदी सफाई के काम में कथित तौर पर हुए 65 करोड़ रुपये के घोटाला मामले (scam case in the Mithi river cleaning work) में पूछताछ की। इस मामले में डिनो का नाम मुख्य आरोपित केतन कदम के फोन काल से सामने आया है। केतन कदम, डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो के बीच कई फोन कॉल की जांच पुलिस ने की है। इस फोन काल में जांच के दौरान पैसों के लेन-देन का पता चला है।

यह घोटाला मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) की ओर से नदी से गाद निकालने वाली मशीनों और ड्रेजिंग उपकरणों के किराये में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। इस मामले में मुंबई पुलिस केतन कदम और जयेश जोशी को गिरफ्तार किया था।