spot_img
Home latest Mumbai : मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को आजाद मैदान खाली करने...

Mumbai : मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का नोटिस जारी किया

0
221

मनोज जरांगे ने कहा- मांगें पूरी होने तक आजाद मैदान पर आंदोलन जारी रहेगा
मुंबई : (Mumbai)
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल (leader Manoj Jarange Patil) को आजाद मैदान तत्काल खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में जरांगे पर आंदोलन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। वहीं मनोज जारांगे ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वे मैदान खाली नहीं करेंगे। उनका आंदोलन इसी जगह जारी रहेगा। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

मनोज जरांगे पाटिल 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान (Azad Maidan in Mumbai) में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का पांचवां दिन है। सोमवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) में विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने आदेश दिया था कि आजाद मैदान परिसर को तत्काल खाली करवाया जाए। साथ ही मुंबई में आजाद मैदान की बजाय कहीं भी आंदोलन न होने देने का भी आदेश दिया था। इस आदेश के बाद आज सुबह मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को नोटिस जारी कर कहा कि उन्हें अब अनुमति नहीं दी जा सकती है। नोटिस में कहा गया है कि मनोज जरांगे को तत्काल आजाद मैदान खाली कर देना चाहिए।

मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे न्यायालय के आदेश का पालन करते हैं, इसी वजह से मराठा समाज ने आजाद मैदान को परिसर खाली कर दिया है। मुंबई में कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उनके आंदोलन को तितर बितर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे आजाद मैदान पर ही आंदोलन करेंगे। जरांगे ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, उनका आंदोलन इसी स्थल पर जारी रहेगा। अगर इस आंदोलन के दौरान उनकी मौत हो गई तो कार्यकर्ता इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। वे अब पीछे नहीं हटेंगे, लड़ाई जारी रहेगी।