spot_img
Home latest MUMBAI: मुंबई: घर की छत का प्लस्तर गिरने से एक ही परिवार...

MUMBAI: मुंबई: घर की छत का प्लस्तर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

0
568
MUMBAI

मुंबई:(MUMBAI) दक्षिण मुंबई (South Mumbai’s) के पुलिस कैंप में रविवार देर रात एक मकान की छत का प्लस्तर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चारों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें मामूली चोटें आईं थीं।

उन्होंने बताया कि घटना ताड़देव स्थित पुलिस कैंप इलाके में चौथी मंजिल पर एक मकान में रविवार देर रात करीब ढाई बजे हुई, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।