spot_img
HomelatestMUMBAI : मुंबई-औरंगाबाद और मनमाड-औरंगाबाद स्पेशल ट्रेन

MUMBAI : मुंबई-औरंगाबाद और मनमाड-औरंगाबाद स्पेशल ट्रेन

मुंबई : रेलवे अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 26 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक मुंबई – औरंगाबाद तथा मनमाड – औरंगाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन का विवरण इस प्रकार हैं।
मुंबई-औरंगाबाद स्पेशल
ट्रेन संख्या 01473 स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 26 जनवरी 2023 को 00.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 08.15 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01474 स्पेशल 30 जनवरी.2023 को औरंगाबाद से 20.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, रोटेगांव और लसूर स्टेशनों पर ठहरेगी।
मुंबई-औरंगाबाद स्पेशल
ट्रेन संख्या 01475 स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 जनवरी 2023 को 00.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 08.15 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01476 स्पेशल 27 जनवरी .2023 को औरंगाबाद से 20.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, रोटेगांव और लसूर स्टेशनों पर ठहरेगी।
मनमाड-औरंगाबाद स्पेशल
ट्रेन संख्या 01477 स्पेशल 26 जनवरी 2023 एवं 27जनवरी 2023 को मनमाड से 08.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 11.30 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01478 स्पेशल 26 जनवरी 2023 और 27 जनवरी 2023 को औरंगाबाद से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14.50 बजे मनमाड पहुंचेगी। 01473, 01475 और 01477 विशेष ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 25 जनवरी 2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर