spot_img

Mumbai : मंत्री छगन भुजबल मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई: (Mumbai) ओबीसी नेता और मंत्री छगन भुजबल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने छगन भुजबल के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी मामले की जांच पुलिस कर रही है।

दरअसल, मराठा आरक्षण को लेकर इस समय महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने सभी मराठा समाज के लोगों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने की मांग की है। इसके बाद राज्य सरकार ने भी निजामकालीन दस्तावेज देखकर मराठा समाज के लोगों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने की घोषणा की है।

इस पर ओबीसी नेता छगन भुजबल ने भी मराठा समाज को आरक्षण देने की वकालत की थी, लेकिन राज्य सरकार से मराठा समाज को ओबीसी आरक्षण को नुकसान पहुंचाए बिना अलग से आरक्षण देने की सलाह दी थी। मनोज जारांगे पाटिल का आरोप था कि कहा कि मराठा समाज को आरक्षण न दिया जाए, इसके लिए ओबीसी नेता साजिश कर रहे हैं। इसके बाद ही मंगलवार सुबह छगन भुजबल के फोन पर किसर अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत भुजबल ने पुलिस को दी और फोन करने वाले की तलाश पुलिस कर रही है। लेकिन धमकी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने छगन भुजबल के मुंबई स्थित आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

New Delhi : केंद्र ने कहा- हाई कोर्ट एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी घटाने का आदेश नहीं दे सकता

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने कहा है कि उच्च न्यायालय एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी घटाने का आदेश नहीं दे...

Explore our articles