spot_img

Lucknow : दर्शक दीर्घा में बैठाए गए हैं मंत्रीः अखिलेश यादव

Lucknow: Ministers Seated in the 'Spectators' Gallery': Akhilesh Yadav

लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government in Uttar Pradesh) के मंत्रिमंडल विस्तार के छह दिन बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं होने पर शुक्रवार को तीखा तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब मंत्रियों के विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?” उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी की असली वजह “कमीशन-कमाई के बंटवारे को लेकर डबल इंजन सरकार के भीतर टकराव” है।

सपा प्रमुख ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने नेता अभी “दर्शक दीर्घा में बैठकर गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की “डबल इंजन” (‘Double Engine’) सरकार बाकी मंत्रियों को “डब्बा” कर देती है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता नए मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर नजर रखेगी ताकि वे “अपने खजाने न भर सकें।” अखिलेश ने कहा कि कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में “कागजी प्रमाण के साथ ऑडियो-वीडियो सबूत” भी जुटाए जाएंगे और भाजपा नेताओं की “कलई खोली जाएगी।”

भाजपा का यह आखिरी कार्यकाल
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को पता है कि यह उसका “आखिरी कार्यकाल” है, इसलिए उसके नेता “दसों हाथों से पैसा बटोरना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि जागरूक जनता भाजपा को उसके “गंदे मंसूबों” में सफल नहीं होने देगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नीत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने रविवार को ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में छह नए समेत कुल आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। हालांकि, छह दिन बाद भी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है।

Patna : इंडिया ए टीम में चयनित होने पर वैभव सूर्यवंशी को बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन की बधाई

पटना : (Patna) बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने (Harshvardhan, President of the Bihar Cricket Association) युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)...

Explore our articles