Mumbai : म्हसा मंडल अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
170

मुंबई: (Mumbai) ठाणे जिले में मुरबाड़ तहसील में म्हसा के मंडल अधिकारी 54वर्षीय सुधीर पांडुरंग बोम्बे को 4अक्टूबर 2023 को शाम चार बजकर 27 मिनिट पर नवी मुंबई एंटी कर्पसन ब्यूरो ने शिकायत कर्ता से पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग कार्यालय के द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता ने अपने निवास ग्राम मोजे मालेगांव तहसील मुरबाड में कृषि भूमि खरीदी का व्यवहार सकारात्मक विवरण तैयार करने के लिए म्हसा मंडल अधिकारी सुधीर बोम्बे से संपर्क किया था।

मंडल अधिकारी सुधीर ने शिकायत कर्ता के पक्ष में सकारात्मक रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक लाख रुपए की मांग की थी।इसके बाद शिकायत कर्ता ने इसके बारे में नवी मुम्बई भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग को 24अगस्त 2023को सूचना दी गई थी।

इसके बाद 8सितंबर को को फिर से मंडल अधिकारी सुधीर बोम्बे ने शिकायत कर्ता से कृषि भूमि क्रय करने की सकारात्मक रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक लाख रुपए की पुनः मांग की थी।इसके बाद शिकायत कर्ता और मंडल अधिकारी के बीच आपसी सहमति के बाद मंडल अधिकारी सुधीर बोम्बे सत्तर हजार रुपए लेकर रिपोर्ट तैयार करने तैयार हो गए थे।

इसके बाद जब 4अक्टूबर 2023को शाम चार बजकर 27मिनिट पर म्हसा के मंडल अधिकारी सुधीर बोम्बे शिकायत कर्ता से रिश्वत की राशि की पहली किश्त 50हजार रूपए स्वीकार कर रहे थे ,नवी मुम्बई के ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए।यह कार्यवाही ठाणे क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुनील लोखंडे के मार्गदर्शन में की गई ।स्थानीय पुलिस स्टेशन में ब्यूरो ने रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया है।