spot_img
HomelatestMUMBAI : सेंट्रल रेलवे लाइन पर रविवार 27 नवंबर 2022 को मेगा...

MUMBAI : सेंट्रल रेलवे लाइन पर रविवार 27 नवंबर 2022 को मेगा ब्लॉक

मुंबई : सेंट्रल रेलवे लाइन पर रविवार 27 नवंबर 2022 को अनुरक्षण कार्य हेतु उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक रहेगा। यह मेगा ब्लॉक माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक रहेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएगी और शेड्यूल के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी। ठाणे से आगे इन सेवाओं को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

अप फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट
ठाणे से सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक अप फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद इन अप फास्ट सेवाओं को अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।

हार्बर मार्ग के यात्रियों को मेन लाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति
सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल से कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर मार्ग के यात्रियों को मेन लाइन और वेस्टर्न रेलवे लाइन होकर यात्रा करने की अनुमति है।मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल प्रशासन के साथ सहयोग करें ।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर