Home mumbai Mumbai : एसआरए बिल्डिंग में भीषण आग

Mumbai : एसआरए बिल्डिंग में भीषण आग

0
10

Mumbai: Massive Fire in SRA Building

मुंबई : (Mumbai) अंधेरी वेस्ट स्थित एक एसआरए (स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण) (SRA (Slum Rehabilitation Authority) building in Andheri West) की रिहायशी इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने तीसरी और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

दमकल विभाग ने चलाया बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (fire department) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों (Firefighters) ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घने धुएं से इमारत में फंसे लोग
आग अंधेरी वेस्ट के गादेवी डोंगर इलाके स्थित एसआरए कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग नंबर-2 (Building No. 2 of the SRA complex in the Gadevi Dongar area of ​​Andheri West) में लगी। यह इमारत नूर मस्जिद, खोजा जमातखाना और दिल्ली यूनाइटेड सोसाइटी के पास स्थित है। आग लगने के बाद इमारत के कई हिस्सों में घना धुआं फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।

आग पर पाया गया काबू, जांच जारी
दमकल विभाग की लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने घायलों की संख्या या किसी की मौत होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।