spot_img

Mumbai: मनोज जारांगे ने आरक्षण विरोधियों को चुनाव में पराजित करने का मराठा समाज से किया आह्वान

मुंबई:(Mumbai) मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने शुक्रवार को मराठा मतदाताओं से मराठा आरक्षण के विरोधियों को चुनाव में पराजित करने की अपील की है। जारांगे ने कहा कि मराठा आरक्षण विरोधियों को ऐसा सबक सिखाना है, ताकि वे अगले पांच चुनाव तक उम्मीदवार बनने की हिम्मत न कर सकें।

मनोज जारांगे पाटिल ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव गोरी गांधारी में परभणि संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान किया। इसके बाद जारांगे ने पत्रकारों से कहा कि मैंने मराठा मतदाताओं से कहा कि वे किसी को भी वोट दें, क्योंकि समुदाय की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। मराठा समुदाय को उन लोगों का समर्थन करना चाहिए जो सगे संबंधियों के अध्यादेश के पक्ष में हैं और जो इसके विरोध में उसे मतदान न करें।

मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि हालांकि हमने उम्मीदवार नहीं दिया है, हमने समर्थन भी नहीं दिया है, लेकिन मराठा विरोधियों की पराजय में भी हमारी जीत है। पाटिल ने कहा कि अगर 6 जून तक आरक्षण नहीं दिया गया तो हम देने वाले बन जाएंगे, मैं भी विधानसभा मैदान में रहूंगा। मेरे कहने का मतलब था कि महाविकास अघाड़ी और महायुति के नेता एक ही हैं लेकिन दोनों ने मिलकर हमें आरक्षण नहीं दिया।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles