spot_img

Mumbai : नक्सलवाद मुक्त होने के दहलीज पर महाराष्ट्र– मुख्यमंत्री फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने दावा किया है कि सरकार के प्रयासों से आज महाराष्ट्र नक्सलवाद मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई दूरदर्शी नीतियों और पुलिस के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर में राष्ट्रीय योजना व कार्य योजना के संबंध में राज्य स्तरीय गठित समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार (central government) ने वर्ष 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महाराष्ट्र इस लक्ष्य की पूर्ति में एक कदम आगे है। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिया कि राज्य से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए अति दुर्गम इलाकों में पुलिस चौकियां शुरू की जानी चाहिए। सभी पुलिस चौकियों में आवश्यक मानव बल की नियुक्ति कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद मुक्त (Naxalism-free) होने के बाद इन क्षेत्रों के नागरिकों को मुख्यधारा में लाने के लिए नई पुलिस चौकी स्थापित किए गए स्थानों पर विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। ऐसे कार्यक्रमों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। यहां के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाएं।

Latehar Bus Accident : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, लगभग 80 लोग घायल

लातेहार : (Latehar) झारखंड के लातेहार जिले में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी (Orsa Valley under the Mahuadanr police station area of ​​Latehar...

Explore our articles