Home latest Mumbai : महाप्रीत का स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम

Mumbai : महाप्रीत का स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम

0
342

मुंबई : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम महाप्रीत और महात्मा फुले पिछड़ा विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक बिपिन श्रीमाली के निर्देशन एवं अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारी निदेशक सुभाष नागे, मु. म. व्य प्रह्लाद महिशी, सतीश चावरे, नरेंद्र बोरनारे, धामनकर, सोनी, माहुलकर, सुनील महाजन, सोनटक्के, पोवनीकर, राठौड़ और अन्य कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में आसपास के महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं 40 विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महामंडल के मुख्यालय कार्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम में उ.म. व्य।दत्तराज शिंदे, सैम्पसन जाधव, श्रीमती पेडनेकर, श्रीमती मोरे और अन्य कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। परिसर की साफ-सफाई के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।