spot_img

Mumbai : वसई विरार शहर में मूसलाधार बारिश के चलते जीवन अस्त व्यस्त

मुंबई : वसई विरार शहर में मूसलाधार बारिश के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया,शहर की सड़कें पूरी तरह से लबालब दिखाई देने लगी,यानी शहर की सड़कें तालाबों में तब्दील हो गयी है।चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गयी,लोग टैक्टरों का सहारा लेते दिखाई दिए। सबसे अच्छी बात यह रही कि मनपा आयुक्त अनिलकुमार पवार खुद पानी मे उतरकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रहे थे और मनपा अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दे रहे थे।वही निचले इलाको के दुकानों व घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को दिक्कतों भरा सामना करना पड़ा।इस दौरान समाग्री आदि खराब हो गयी।लेकिन,वसईकरो के लिए खुशी बात यह है कि पेल्हार बांध ओवरफ्लो हो गया है। फिलहाल,सड़को पर रुके पानी को मशीन द्वारा निकालने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है,जिससे लोगो को राहत मिल सके।दूसरी ओर वसई के मीठागर व चुलणे कॉन्व्हेंट मे वसई विरार महानगरपालिका द्वारा लोगों खाने पीने की सामग्री व मेडिकल टीम भेजी गयी,ताकि वहां के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो,यह जानकारी प्रभाग ”डी” सहायक आयुक्त मनाली शिंदे ने दी है। उन्होंने कहा कि अलकापुरी क्षेत्र में पानी निकालने के लिए पंप मशीन लगाया गया,मनपा प्रशासन के आलाधिकारी व कर्मचारी पूरी से तरह मुस्तैद दिखाई दिया है।वसई पूर्व के वाघराल पाड़ा में पहाड़ी (डोंगर) पर माटी प्रणव क्षेत्र के पास 12 रूम को सील कर दिया गया और उक्त परिवार को राजावली आश्रम में स्थानांतरित कर दिया गया। इसी बीच वसई के सनसिटी गास रोड स्थित बस के सेंसर लॉक होने के चलते वाहन में 20 से 25 लोग फंस गए।ऐसे में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। हालाँकि,किसी तरह से यह जानकारी वसई विरार शहर महानगरपालिका फायर ब्रिगेड को मिली,जिसके बाद सन सिटी फायर ब्रिगेड,अचोले फायर ब्रिगेड व श्रीप्रस्त फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर तत्काल पहुँचकर बचाव कार्य जारी कर गाड़ी से 20 लोगों को बचा लिया।जिसमे महिला 1,विकलांग 1 अन्य 18 को रिलीज़ किया गया है,जिससे कुल संख्या 20 हो गई है। मनपा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि,बस में कुल 20 लोग थे,जिन्हें सुरक्षित फायर कर्मचारियों ने बचा लिया है।इसी क्रम में एम.बी.इस्टेट राम मंदिर रोड,विरार (पश्चिम) स्वातिक,तीसरी मंजिल का स्लैब गिरने पर पहली मंजिल और दूसरी मंजिल से 3 लोगों को बचाया गया।इस कार्य को सफलता पूर्वक फायर बिग्रेड कर्मचारी शिवाजी सातपुते,सचिन मोरे,तेजस पाटिल,हर्षद पाटिल,धनजंय भोईर,अमित घोगले व उमेश धोडी ने की है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles