spot_img

MUMBAI : अंधेरी के-ईस्ट बीएमसी वार्ड में लगा जनता दरबार

दरबार से मंत्री तीन घंटे में ही बीएमसी कार्यालय से निकल गए

मुंबई : महायुती सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का सोमवार को अंधेरी के-ईस्ट बीएमसी वार्ड में जनता की शिकायतें सुनने का कार्यक्रम रखा गया। इस जनता दरबार से बड़ी उम्मीदें लगाकर बड़ी संख्या में लोग पहुँच गए। इस भीड़ को देखते हुए नागरी सुविधा केंद्र के डिसपैच डिपार्टमेंट को भी बंद कर दिया गया। डिसपैच डिपार्टमेंट को बंद करने से प्रशासनिक पत्र देने आये लोगों को भी कई घंटों तक इंतजार करना पडा।इस जनता दरबार से मंत्री जी तीन घंटे में ही बीएमसी कार्यालय से निकल गए। उनके चले जाने से सैकड़ों लोगों की सुनवाई नहीं हो सकी । इससे कई नागरिक नाराज भी दिखे।

सुबह आठ बजे से कतार में खड़े थे सैकड़ों की संख्या में नागरिक
लोग सुबह से उनकी फरियाद सुनाने के लिए भूखे – प्यासे बैठे थे। कार्यक्रम के लिए बड़ी बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई थी। आम जनता के लिए टेंट बाँधा गया था,लेकिन सब बेफिजूल रहा। अगली बार कब आयेंगे, इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। अंधेरी के-ईस्ट वार्ड में आज बीजेपी के संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का हाई ड्रामा शो आयोजित किया गया। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। सुबह आठ बजे से सैकड़ों की संख्या में नागरिक कतार में खड़े थे, लेकिन मंत्री 50% लोगों की एक भी नहीं सुन सके और चले गए।

बाक्स
बीएमसी प्रशासन का काम हो गया था ठप
बीएमसी प्रशासन का काम ठप हो गया था। पत्र देने आए लोगों को भी इनकमिंग और आउटगोइंग विभाग (डिस्पैच डिपार्टमेंट) में बैठाया गया। मंत्री के प्रशासन की वजह से क्यों रुका नागरिक सुविधा केंद्र का काम? लोगों की परेशानी का जिम्मेदार कौन?
-मंगेश अंकुश परब, अंधेरी (पूर्व)

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का मजबूत प्रदर्शन

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (Akshay Kumar and Priyadarshan) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही...

Explore our articles