spot_img

MUMBAI: कोविड-19 केंद्र संबंधी अनियमितताओं का मामला: मुंबई निकाय प्रमुख प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे

मुंबई: (MUMBAI) बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) आयुक्त इकबाल सिंह चहल कोविड-19 देखभाल केंद्रों संबंधी अनुबंधों में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के सिलसिले में सोमवार को यहां जांच एजेंसी कार्यालय गए।

ईडी ने इस मामले में चहल का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें समन जारी किया था। चहल को पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित निदेशालय के कार्यालय में प्रवेश करते देखा गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी द्वारा स्थापित कोविड-19 केंद्रों में अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

उन्होंने आजाद मैदान पुलिस थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कोविड-19 देखभाल केंद्रों के अनुबंध प्राप्त करने के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में एक अस्पताल प्रबंधन कंपनी और कुछ व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles