spot_img

Mumbai: भाजपा ने “कांदिवली चषक” का आयोजन कर युवा क्रिकेटरों को दिया उभरने का मौका

मुंबई:(Mumbai) ओवर आर्म क्रिकेट कांदिवली चषक’ का आयोजन कर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा सचिव एड.अखिलेश चौबे (Ad. Akhilesh Choubey) ने पश्चिम उपनगर के युवा क्रिकेटरों को उभरने का शानदार मौका दिया। 14 और 15 जनवरी के दौरान आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

‘कांदिवली चषक’ के उद्घाटन समारोह में सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, भाजपा उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, अभिनेता दयाशंकर पांडे, उद्योगपति राहुल तिवारी और मुंबई भाजपा के सचिव योगेश वर्मा सम्मानिय अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

युवा क्रिकेटरों को प्रोफेशनल क्रिकेट माहौल देने की कोशिश – अखिलेश चौबे, सचिव , महाराष्ट्र भाजपा ‘खेलेगा इंडिया तो जीतेगा इंडिया’ प्रधानमंत्री के इस उद्घोष को सार्थक बनाने के लिए कांदिवली में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को प्रोफेशनल ढंग से खेलने के लिए एक प्लेटफार्म देने की ये कोशिश थी, जिसमें 16 टीम के तक़रीबन 200 बच्चों ने इसका लाभ उठाया। आने वाले समय में क्रिकेट की तरह ही अन्य खेलों का भी इसी तरह भव्य आयोजन किया जाएगा।’ गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर मुंबई का सांसद होने के नाते मैं उत्तर मुंबई को खेलों का हब बनाने के लिए सक्रिय हूं, ऐसे में एड. अखिलेश चौबे की ये भूमिका मेरे कार्य को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि
‘कांदिवली चषक’ के फाइनल मैच के दौरान उपस्थित महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि एड. अखिलेश चौबे सतह पर काम करने वाले भाजपा के नेता है और बच्चों और जनता के बीच ये काम करने वाले के नाम से जाने जाते है। देश के नौजवानों को उत्साह एवं प्रेरणा देने के मक़सद से ये क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था और यह लोगो का हुजूम देखकर इसकी सफलता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। ये बहुत ही सराहनीय कार्य है और मैं उन्हें इसके लिए बहुत बधाई देता हूं। शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने वाले उद्योगपति राहुल तिवारी ने कहा कि युवाओं को अपनी क्रिकेट प्रतिभा को दिखाने का मौका देकर एड. अखिलेश चौबे ने अच्छा काम किया है।

बॉलीवुड अभिनेता दयाशंकर पांडे ने कहा कि मुंबई शहर में खेल के मैदानों की कमी है। इसके बावजूद एड. अखिलेश चौबे ने एक शानदार टूर्नामेंट का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलने से तनाव दूर होता है। इसलिए जब भी किसी को मौका मिले, तो उसे क्रिकेट जरूर खेलना चाहिए। एक सवाल के जवाब में अभिनेता पांडे ने कहा कि यदि उन्हें कभी खेलने का मौका मिला, तो वे उत्तर प्रदेश की टीम से खेलना पसंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles