spot_img

Mumbai : ठाणे में , 30अवैध इमारतों पर मनपा की गाज गिरी

मुंबई : (Mumbai) ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के सर्वेक्षण और ध्वस्तीकरण के लिए उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष कार्रवाई दल (Special action teams) नियुक्त किए गए हैं। इन दलों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 30 अनधिकृत इमारतों पर ठाणे मनपा की गाज गिरी है । साथ ही लोकमान्य नगर-सावरकर नगर वार्ड समिति क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माण के मामले में एमआरटीपी के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया।

ठाणे मनपा (Thane Municipal Corporation) की ओर से आज बताया गया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मनपा के नौ वार्ड समिति क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माणों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। साथ ही वार्ड समिति के बीट निरीक्षकों द्वारा बनाए गए अभिलेखों के अनुसार अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई येउर, मुंब्रा, दिवा, वागले इस्टेट, नौपाड़ा, उथलसर, माजीवदा-मानपाड़ा में की गई। दिवा में 17 इमारतों में से दो और इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया। वहां ध्वस्त की गई इमारतों की कुल संख्या 13 हो गई है। तोड़फोड़ का विरोध हुआ। अंत में पटोले ने कहा कि पुलिस सुरक्षा में दोपहर से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। दिवा में कार्रवाई के दौरान उपायुक्त मनीष जोशी, सचिन सांगले और पुलिस उपायुक्त सुभाष चंद्र बोरसे (Deputy Commissioners Manish Joshi, Sachin Sangle and Deputy Commissioner of Police Subhash Chandra Borse) मौजूद थे।

इससे पहले इस अभियान में 33 निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें 30 और निर्माण जोड़े गए हैं। इस कार्रवाई के लिए पोकलेन, जेसीबी, गैस कटर, ट्रैक्टर ब्रेकर, मानव बल का इस्तेमाल किया गया। यह कार्रवाई पुलिस और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा में की गई।इस कार्यवाही में नौपाड़ा कोपरी में 3, दिवा में 8, मुंब्रा में 3कलवा में 1, उथलसर में 2, माझीवाड़ा में 7,वर्तकनगर में 2,लोकमान्यनगर में 2तथा वागले इस्टेट में 2अवैध इमारत पर तोड़क कार्यवाही की गई है।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

Explore our articles