Mumbai : एम पी से लाये 10 लाख के अवैध शस्त्र बरामद ,एक गिरफ्तार

0
113

मुंबई : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाये गए अवैध शस्त्रों का जखीरा वागले इस्टेट पुलिस की क्राइम ब्रांच 5 ने बरामद किया है | क्राइम पुलिस की इकाई 5 ने मध्य प्रदेश में बड़वानी की तहसील वरला के उमर्टी गावं में रहने वाले 27 वर्षीय सुरजीतसिंह उर्फ़ माज़ा आवा सिंह से दस लाख हजार रुपये कीमत के 20 देशी पिस्टल ,1 मशीनगन दो मैगजीन और 280 कारतूसों का जखीरा बरामद किया है |

ठाणे पुलिस के क्राइम ब्रांच के उपायुक्त शिवराज पाटील ने आज पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश का निवासी सुरजीत सिंह गत वर्ष नवंबर 2022 से ही ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच पांच के लिए वांटेड था | मध्य प्रदेश से अवैध रूप से घरों बनाई गई देशी पिस्तौल ये बदमाश ठाणे मुंबई में 25 हजार से तीस हजार रुपये में तक में बेंचा करते हैं |

ठाणे पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच पांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके को 10 जुलाई 2023 को ज्ञात हुआ था कि पिछले वर्ष नवंबर से फरार हुआ आरोपी सुरजीत सिंह महराष्ट्र के धुले जिले में पलासनस गांव में अवैध हथियारों की विक्री करने आने वाला है | इसके बाद ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच पांच सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण शिंदे ,सहायक पुलिस निरीक्षक तथा अविनाश महाजन आदि की टीम ने 11 जुलाई को धुले जिले के पलास गावं से आरोपी सुरजीत सिंह को 20 पिस्टल एक देशी मशीनगन,दो मैगजीन और 280 जीवित कारतूस साथ हिरासत में लिया है |

बताया जाता है कि 20 पिस्टल दो मैगजीन और एक देशी मशीनगन की कीमत लगभग आठ लाख रुपये तथा 280 कारतूसों की कीमत ढाई लाख रुपये है | इन सभी की कीमत 10 लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है | फिलहाल ठाणे न्यायालय ने आरोपी सुरजीत सिंह को आगामी 18 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है | ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटील ने आम लोगों से आव्हान किया है कि ऐसे अवैध हथियारों की खरीददारी से बचे | उन्होंने कहा कि ये अवैध हथियार गैर क़ानूनी तो हैं ही, साथ ही घातक और जानलेवा भी सिद्ध हो सकते हैं |