spot_img

Mumbai : मुंबई में भारी बारिश और पेड़ गिरने से दो की मौत, जनजीवन प्रभावित

मुंबई : मुंबई में सुबह से ही लगातार बारिश और तेज हवा से पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मुंबई के नजदीकी नवी मुंबई में पेड़ कार पर गिर जाने से कार चकनाचूर हो गई है। ठाणे, कल्याण -डोंबिवली, पालघर में भी बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है, जिससे पश्चिम, मध्य और हार्बर लोकल ट्रेन सेवा देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण क्षेत्र में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई, ठाणे, पालघर जिलों में सुबह से तुफानी बारिश शुरू हुई है। सुबह से अब तक 148.57 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। गोरेगांव इलाके में स्थित एमजी रोड पर बारिश के दौरान पुराना पेड़ गिर गया। इस पेड़ की चपेट में आने से पेरिमल निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में घायल दोशी को नजदीकी प्रार्थना अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन दोशी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौके पर मुंबई निगम के कर्मी पहुंच कर पेड़ काटने का काम कर रहे हैं। विक्रोली पश्चिम के सूर्य नगर इलाके में एक सुरक्षा दीवार गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे और दीवार हटाने का काम कर रहे हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बारिश की वजह से मुंबई के कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, गांधी मार्केट, किंग सर्कल, भांडुप आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। साथ ही बारिश की वजह से जगह-जगह रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सुबह से हो रही बारिश का असर रेलवे की तीनों लाइनों पर पड़ा है। मध्य रेलवे प्रवक्ता के अनुसार बारिश की वजह से कई जगह रेल पटरियों पर जलभराव हुआ था, लेकिन पंप के जरिये पानी निकालने का काम चल रहा है, इससे जलभराव धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Kolkata : अब कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई

कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) की छात्रा-चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई...

Explore our articles